अंतरराष्ट्रीय

नेपाल : जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी, सेना की गोली से दो की मौत, भागने की कोशिश में कल पांच की गई थी जान

डेस्क : नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच, रामेछाप जिले की एक जेल से हिंसा की बड़ी खबर आई है. यहां कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में सेना को फायरिंग करनी पड़ी. इस गोलीबारी में 2 कैदियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए.

घटना रामेछाप की जिला जेल की है. यहां बंद कुछ कैदियों ने एकजुट होकर जेल से भागने का एक दुस्साहसी प्रयास किया. जब जेल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कैदी उनसे भिड़ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मामले को बिगड़ता देख सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा.

सेना के आने के बाद भी जब कैदियों ने सरेंडर नहीं किया और हिंसा जारी रखी, तो सेना ने आत्मरक्षा में गोली चला दी. यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जब से देश में राजनीतिक संकट के बाद सेना का नियंत्रण बढ़ा है, तब से इस तरह की गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है. इस फायरिंग ने देश के मौजूदा तनावपूर्ण माहौल को और गरमा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *