पटना : में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता राजकुमार राय उर्फ अला राय (RJD leader Rajkumar Rai) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात राजेन्द्र नगर टर्मिनल के सामने गली नंबर 17 में रात करीब 10 बजे हुई.
घटनास्थल पर मौजूद पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “गली नंबर 17 में राजेन्द्र नगर टर्मिनल के सामने एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ अला राय के रूप में हुई है. आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। संभव है कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.
एसपी परिचय कुमार ने मृतक के बारे में बताया कि वह राजनीतिक रूप से सक्रिय था और जमीन की खरीद-बिक्री का काम भी करता था, इसलिए हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी और हम अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे.
एसपी ने आगे कहा कि पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में लगी हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
