डेस्क :ओडिशा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बुधवार को विभिन्न स्तरों पर खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सरकारी अभियंताओं को दिए गए वित्तीय अधिकार और बढ़ा दिए।इस फैसले से पंचायत समितियों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्तियों में कटौती होगी, जिनमें से अधिकतर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के नियंत्रण में हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस फैसले से नए राजनीतिक विवाद के छिड़ने की आशंका है
