डेस्क :महाराष्ट्र के सोलापुर में पुलिस ने 21 वर्षीय एक लोक नर्तकी को गिरफ्तार किया है, जिसके घर के बाहर 34 वर्षीय उप-सरपंच ने खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीत होता है कि आरोपी महिला के साथ उप-सरपंच गोविंद बर्गे के रिश्ते ठीक नहीं थे और वह महिला की बढ़ती मांगों से परेशान थे
