अन्य

देवरिया में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

डेस्क :देवरिया जिले के मिश्रौली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई जब रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी राजू गोंड (24) और अंकित गोंड (25) कुछ काम निपटाकर घर लौट रहे थे उन्होंने बताया कि उसी समय, बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेलवनिया उपाध्याय गांव का राजन प्रसाद (26) विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि मिश्रौली गांव के पास एक स्थानीय मंदिर के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे राजू गोंड और राजन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *