डेस्क :गाय और भैंस पालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 देने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक गाय एवं भैंस पालक गृह मंत्रालय (एमएचए) भारत सरकार के ऑनलाइन पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर 15 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
