डेस्क :दक्षिणी जिले के ओचिरा में बृहस्पतिवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस और एक एसयूवी गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी पुलिस के अनुसार, परिवार कोच्चि हवाई अड्डे पर एक रिश्तेदार को विदा करने के बाद घर लौट रहा था, तभी सुबह करीब साढ़े छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओचिरा के वलियाकुलंगरा में उनके वाहन और कोल्लम से चेरथला जा रही केएसआरटीसी की एक बस के बीच सीधी टक्कर हो गई
