डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग ने एसआईआर (SIR) के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन पूरा कर लिया है और अब चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव दो या तीन चरणों में होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग धार्मिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा कर सकता है। वहीं मतदान की तिथियां छठ पूजा के बाद तय की जा सकती है।
खबर के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा मतदान नवंबर महीने में कराया जा सकता है और 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना हो सकती है। साथ ही, 22 नवंबर की डेडलाइन से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जा सकती है।
