स्थानीय

पर्यावरण संरक्षण विकसित राष्ट्र का सूत्र : दर्शन विभागाध्यक्ष

संस्कृत विश्वविद्यालय में पौधरोपण जारी

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पर्यावरण मंच द्वारा बुधवार को स्नातकोत्तर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। परिसर के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान 07 सितम्बर चक चलेगा। कल बृहस्पतिवार को शिक्षाशास्त्र विभाग परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।
आज के पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन स्नातकोत्तर दर्शनविभाग द्वारा किया गया। दर्शनविभागध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत का मूलमन्त्र पर्यावरण संरक्षण है। पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एवं भू संपदा पदाधिकारी डॉ० उमेश झा ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को पूरी तरह से हरा- भरा रखना है। ताकि वातावरण संतुलित रहे। पर्यावरण मंच के संयोजक एवं दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ० धीरज कुमार पाण्डेय,सचिव राजेश कुमार,सह सचिव विश्व मोहन झा, एन एस एस पदाधिकारी डॉ० सुधीर कुमार झा ने भी पारिस्थितिकी संतुलन के लिए वृक्षारोपण को जरूरी बताया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि ज्योतिष विभागाध्यक्ष डाॅ.कुणाल कुमार झा,डॉ० शंभु शरण तिवारी, डॉ० माया कुमारी,सन्तोष कुमार तिवारी, साधना शर्मा, एल.सविता आर्या, यदुवीर स्वरूपशास्त्री, रामनिहोरा राय, वरुण कुमार झा, अवधेश श्रोत्रिय, देवहुति, प्रियंका, छात्रों में राधेश्याम मिश्र, प्रसन्न राज आनन्द समेत अन्य ने भी अपनी महती सहभागिता दी। साथ ही साथ कर्मचारियों में अजय कुमार झा की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *