यूपी के मैनपुरी में 52 वर्षीय एक महिला अपने से आधी उम्र के लड़के के प्यार में पड़ गई. इंस्टाग्राम के जरिए दोनों नजदीक आए. चूंकि, महिला इंस्टाग्राम पर फिल्टर का इस्तेमाल करती थी इसलिए लड़के को उसकी उम्र का अंदाजा नहीं हुआ. लेकिन डेढ़ साल के अंदर ही महिला का यही प्यार उसकी जान का दुश्मन बन गया.
लड़के ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. करीब महीने भर बाद ‘कातिल’ पुलिस की पकड़ में आया है. और कातिल ने जो खुलासा किया है, उसे जान आप दंग रह जाएंगे। कातिल ने कहा है कि महिला अपनी उम्र छिपाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करती थी. इसी झांसे में वह फंस गया. फिर इसने महिला का क़त्ल कर दिया.
