डेस्क :हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है। इस संकट के दौरान राहत उपायों के तहत, राज्य ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर दोनों के लिए 5-5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग राहत कार्यों और बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस कदम को पड़ोसी राज्यों के प्रति एकजुटता, सहयोग और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है
