राष्ट्रीय

NDA का 4 सितंबर को ‘बिहार बंद’ का एलान, PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ होगा प्रदर्शन

डेस्क : पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते-करते भावुक हो गए। पीएम मोदी ने पिछले महीने महागठबंधन के एक कार्यक्रम में उन पर और उनकी दिवंगत मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब दिया। वहीं अब पूरा NDA पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर इसका विरोध जताने वाला है।

एनडीए ने इस पूरे मामले को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया है। गुरुवार 4 सितंबर को एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया है। 4 सितंबर को होने वाले बिहार बंद में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दल शामिल होंगे। NDA का बिहार बंद सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ही रहेगा, ताकि आम लोगों को परेशानी नहीं हो। NDA के घटक दलों का महिला मोर्चा बंद की कमान संभालेगा। इसमें एनडीए के घटक दल आरजेडी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ भी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *