ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के युवा मोर्चा के नवनियुक्त दरभंगा जिलाध्यक्ष, दीपक झा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित
दरभंगा। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन,युवा मोर्चा दरभंगा की ओर से नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, दीपक झा का अभिनंदन सम्मान समारोह जी एम रोड स्थित होटल सितायन के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन फेडरेशन के जिलाध्यक्ष, पप्पू चौधरी, डॉ उद्धव मिश्रा, हेमंत कुमार झा, अभयानंद झा, अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ़ संतोष झा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष,दीपक झा एवं कार्यकारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अक्षय आनंद ने सयुंक्त रूप से भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। मंगलाचरण पं. गिरिधर गोपाल एवं वेदोच्चारण चंदन झा ने किया। स्वागत गीत और गोसाउनी गीत रामबिहारी झा द्वारा गाकर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। वही दो छोटी बच्चियों ऋचा शांभवी एवं स्वासती शांभवी द्वारा शंखवादन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष,पप्पू चौधरी ने अभिनंदन समारोह में कहा ऑल ब्राह्मण फेडरेशन समाज को एकजुट करने और निःसहायों की सेवा में लगातार सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा आज ब्राह्मण समाज हाशिए पर है। सरकार और राजनीतिक दलों की उदासीनता के कारण ब्राह्मण समुदाय विभिन्न लाभों से वंचित रह गया। अखिल भारतीय मिथिला संघ,दरभंगा के अध्यक्ष,विनय कुमार झा उर्फ़ संतोष झा ने कहा ब्राह्मण वेलफेयर फंड की स्थापना कर गरीब और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा ब्राह्मण का उत्थान करने की आवश्यकता है। पूर्व मुखिया व ऑल इंडिया ब्रह्मांड फेडरेशन के बहादुरपुर प्रखंड के अध्यक्ष, उज्जवल कुमार ने कहा स्वर्ण आयोग के गठन के वावजूद वाह्मण समाज के लिए कोई हितकर कार्य योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा आरक्षण का दंश झेल रहे इस समाज में बेरोजगारी पर चिंता होती है युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है और मिलकर संघर्ष करने की भी जरूरत है हमे एक दूसरे के लिए जीना मरना चाहिए। रमण झा ने कहा फेडरेशन का कार्यालय एवं भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण हो। हेमंत कुमार झा ने कहा ब्राह्मण समाज को अब एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। डॉ उद्भट मिश्रा ने कहा के गरीब परिवारों से आने वाले मेधावी छात्रों तथा कन्या विवाह में ब्राह्मण फेडरेशन यथासंभव सहयोग करेगा। नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक झा ने कहा की युवा मोर्चा ऐतिहासिक कार्य करने जा रहा है। जो समाज में एक मिशाल क़ायम करेगा। समाज के सभी वर्गो को सम्मान, स्वाभिमान और हक की लड़ाई के लिए आगे रहेगा और समाज के सभी वर्गो के अच्छे लोगो को साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे। जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे। उन्होंने राज्य के सभी जिलों में गरीब स्वर्ण छात्रो के लिए छात्रावास की मांग किया। जिस परीक्षा में आरक्षण नीति का सही पालन नहीं किया जा रह। उसकी शिकायत संबंदित विभाग से करने की बात कही है। मंच संचालन अधिवक्ता, शैलेन्द्र कुमार कश्यप, धन्यवाद ज्ञापन रौशन कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष,अक्षय आनंद ने कहा में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। मौके पर सभा में सुदर्शन झा,कुमार अनुराग, गिरीश झा रविकांत झा, अभिषेक चौधरी, संतोष झा,शंकर झा,विभूति झा, कुणाल पांडे, मुराही चौधरी,जय प्रसाद झा, आशुतोष झा, रौशन कुंवर अजित चौधरी उर्फ़ बिट्टू सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।