आंध्र प्रदेश के अल्लूरी ज़िले के पडेरू इलाके में गणेश विसर्जन सेलिब्रेशन मातम में बदल गया. चिंतालवीधी स्ट्रीट जंक्शन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नाच-गा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो SUV भीड़ में घुस गई और दो लोगों को तेजी से उड़ाकर भाग गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
