जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अपने घर के बाहर बैठा था. जब पुलिस ने उससे सवाल किया कि वह वहां क्यों बैठा है तो युवक ने जवाब दिया कि यह उसका घर है और वह यहीं रहता है. साथ ही, उसने कहा कि असली सवाल चोरों से पूछा जाना चाहिए जो देर रात बाहर घूमते हैं. युवक की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी नाराज़ हो गए और उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अशोक विहार में पिछले कई दिनों से ये लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे, जब पुलिस पकड़ने गई तो पुलिस के साथ ही बदसलूकी शुरू कर दी.
