डेस्क :कांग्रेस के राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर पाकिस्तान में आतंकी शिविरों के खिलाफ भारत की कार्रवाई तुरंत रोक दी थी। राहुल गांधी का यह बयान, चुनावी राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के तहत आयोजित रैली में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मई में सैन्य संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के अपने दावे को एक बार फिर दोहराए जाने के कुछ घंटों बाद आया है
