डेस्क :बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी पर बुधवार को नालंदा ज़िले में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों नेता गाँव में नौ लोगों की मौत से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई। दो दिन पहले ही एक सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार नौ लोगों की मौत हो गई थी
