मुंबई के वसई-विरार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब नारंगी रोड स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। इमारत का पिछला हिस्सा ढहने से 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे के समय चौथी मंजिल पर एक बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों की संख्या अधिक थी।
