छात्र नेता,दीपक झा युवा जिलाध्यक्ष व अध्यक्ष अक्षय आनंद कार्यकारी युवा,बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष,पूर्व मुखिया उज्वल झा हुए मनोनीत

दरभंगा। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पप्पू चौधरी ने संगठन का विस्तार करते हुए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें जिला युवा अध्यक्ष के रूप में मजबूत क्रांतिकारी युवा छात्र नेता दीपक झा जी को युवा जिलाध्यक्ष तथा कार्यकारी युवा अध्यक्ष अक्षय आनंद बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुखिया उज्वल कुमार झा जी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष,मुन्ना चौधरी उद्भटन मिश्रा, अभयानंद झा,प्रो. फूलबाबू टेक्टरिया,रौशन कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर रामचन्द्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी जिलाध्यक्ष ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन, दरभंगा ने कहा पुरे जिला में संगठन को धारदार और मजबूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई,शुभकामनाएं देते हुए कहा फेडरेशन को घर घर पहुंचाने की बात कहीं। नवनियुक्त युवा अध्यक्ष दीपक झा ने कहा समाज में कुछ लोग लागातार अमर्यादित बातें और असंवैधानिक कार्य के सहारे सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक फायदा के लिए जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हैं समाज में द्वेष फैलाते हैं इस परिपाटी को खत्म कर समाजिक समरसता को स्थापित करना हैं। बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल कुमार झा ने कहा समाज को मजबूत और सशक्त करने के लिए फेडरेशन के उद्देश्यों के साथ हर संभव प्रयास किया जाएगा जिसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में गिरिश झा, विभूति झा, मयंक कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।