
पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्वर्गीय बी.पी. मंडल की 107 वीं जयंती मनाई गई
दरभंगा। लहेरियासराय सर्किट हाउस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय बी.पी. मंडल की 107 वीं जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय मुख्य सचेतक जनाब अब्दुलबारी सिद्दीकी ने स्वर्गीय मंडल के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्री सिद्दीकी ने कहा बी.पी. मंडल न सिर्फ पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रबल योद्धा थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। मंडल आयोग की अनुशंसाएँ भारतीय लोकतंत्र में समानता,भागीदारी का ऐतिहासिक मील का पत्थर हैं। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना होगा। उनके विचारों,आदर्शों को जन जन तक पहुँचाए। सामाजिक न्याय की मशाल को और प्रखर बनाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद परिवार के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजद जिलाध्यक्ष, उदय शंकर यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ राजद नेता प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डॉ. कुमार गौरव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष,
यासमीन खातून, पन्ना यादव,रेयाज कुरैशी,छात्र राजद के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव,वसीम अहमद,दिलीप कुमार दिवाकर, महानगर अध्यक्ष गंगा मंडल,राजीव कुशवाहा,महेंद्र पासवानडॉ संतोष गोस्वामी व सैकड़ो समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और बी पी मंडल की विरासत को पुनः स्मरण कराने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध हुआ।