अन्य उत्तर प्रदेश

कानपुर : आवारा कुत्तों ने छात्रा को बुरी तरह नोचा, लगे 17 टांके

डेस्क : कानपुर में कॉलेज से घर लौट रही बीबीए की एक छात्रा पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका गाल दो हिस्सों में फट गया. साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है. छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया. घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *