


ED ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक के सी वीरेंद्रा को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया। ऑनलाइन बेटिंग मामले में ED ने कर्नाटक, मुंबई, गोवा और जोधपुर मे छापे मारे थे, जिसमें गोवा के कैसीनो भी शामिल थे। छापेमारी में ₹12 करोड़ कैश जिसमें ₹1 करोड़ की विदेशी करेंसी और ₹6 करोड़ की ज्वैलरी भी जब्त की है।
