राष्ट्रीय

उप्र: मुजफ्फरनगर से भागे प्रेमी जोड़े ने चंडीगढ़ में जहर खाकर आत्महत्या की

डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक गांव से भागे अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखने वाले लड़के और लड़की ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के एक होटल में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और यह घटना लड़की के परिवार द्वारा लड़के के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अरशद (21) और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के रूप में हुई है, जो एक ही गांव के रहने वाले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *