डेस्क : मुंबई पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 12 लोगों (एक दंपति समेत) को गिरफ्तार कर एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए आरोपियों में से पांच ने साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की खातिर अपने बैंक खाते और सिम कार्ड बेच दिए थे। पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने बताया कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली में एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं, जिसमें अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए
