डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बेगूसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गंगा नदी पर निर्मित औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। 8.15 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 1.86 किलोमीटर लंबा छह लेन का पुल भी शामिल है, जिसे 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है
