डेस्क : रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े दो संदिग्ध लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर 10 में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में नितिन (28) और यशपाल (23) नाम के संदिग्धों को पैर में गोली लगी, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मुठभेड़ बुधवार को रेवाड़ी में निरीक्षक अनिल छिल्लर पर हुए हमले के जवाब में हुई, जिसमें दोनों संदिग्ध कथित रूप से शामिल थे। सेक्टर 10 ए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है
