राष्ट्रीय

मुंबई में लौटी रौनक, धूप खिलने से मिली बड़ी राहत, जनजीवन पटरी पर लौटा

डेस्क :मुंबई में एक सप्ताह तक रोज बादल छाये रहने और बारिश की मार झेलने के बाद लोगों को महानगर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से राहत मिली। मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को दोपहर तक तेज धूप खिली रही लेकिन शाम तक आसमान में फिर बादल छा गए। कुछ जगहों पर तेज बौछारों के अलावा बारिश न के बराबर हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांस्पोर्ट (बेस्ट) बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *