अन्य

शुक्रवार से दरभंगा में हो रहे भादी मावस महोत्सव की भव्य रूप में मनाया जाएगा

शुक्रवार से दरभंगा में हो रहे भादी मावस महोत्सव की भव्य रूप में मनाया जाएगा

मंगलपाठ एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाए लें रही है भाग

दरभंगा। दरभंगा में आयोजित होने वाले भादी मावस महोत्सव की भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। भादी मावस महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ताओ ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया की श्री राणी शक्ति सेवा समिति दरभंगा द्वारा गाँधी चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर परिसर में दो का दिवसीय भादी मावस महोत्सव बड़े ही धुमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।महोत्सव के पहले दिन 22 अगस्त शुक्रवार की सुबह 7 बजे से कलश शोभा यात्रा अपनी नारायणी सेना सँग दादी मंदीर गांधी चौक दरभंगा से निकलकर नगर भ्रमण करती हुई वापस दादी मंदीर गांधी चौक तक आएगी। पुन: 22 अगस्त को संध्या 7 बजे से मंदीर परिसर में अखण्ड ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। कलाकारों के साथ कोलकाता से कलाकार ईशा अग्रवाल आ रही है। जिनके द्वारा भजनों की गंगा बहाई जाएगी. दूसरे दिन शनिवार 23 अगस्त को सुबह 7 से जात जडुला एवं दोपहर 2 बजे से दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ कोलकाता से आ रही कलाकार, निशा सोनी के द्वारा किया जाएगा। मंगल पाठ एवं कलश यात्रा में 400 से अधिक महिलाओं द्वारा भाग लिया जाएगा। दादी जी के गर्भग्रह के साथ साथ पूरे मंदिर परिसर का भव्य श्रृंगार बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है भव्य पंडाल दक्षिण भारत के तर्ज पर मंदिर को केले के पत्ते से सजाया गया है. एवं बिजली की अद्भुत सजावट की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति एवं सभी सदस्य पुरुष एवं महिला का अहम योगदान है वे सभी तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। मुख्य रूप से संजय कंन्दोई, संजीव मित्तल, अनिल खेतान,कमल खेड़ीया, सुबोध लाडिया, रंजन तुदस्थान, रश्मि तुदस्थान, विनीता सर्राफ, संगीता मित्तल,सुमन खेतान का अहम योगदान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *