राष्ट्रीय

बाढ़ से प्रभावित हर क्षेत्र का मैं स्वयं पहुँचकर हालात का जायजा ले रहा हूँ: सिंधिया

डेस्क :ग्वालियर/भोपाल/ नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज (गुरुवार) ग्वालियर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद उनका ग्वालियर आगमन हुआ है। वे चार दिन के प्रवास पर गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। ग्रामीण अंचल में बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और हर जगह लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वे स्वयं प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र तक पहुँच रहा हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर कठिन परिस्थिति में आमजन की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया है। केंद्र सरकार की पहल पर गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री से चर्चा कर, एनडीआरएफ की टीम, सेना और हेलिकॉप्टरों को पहले ही तैनात कर दिया गया था। राहत कार्य भी बड़े पैमाने पर संपन्न हो चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *