डेस्क :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को फोन किया और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा। पार्टी नेता संजय राउत ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है
