डेस्क :अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को एक्सिओम-4 मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहला अनुभव अमूल्य था। शुक्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं इस देश के हर नागरिक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने इस तरह से व्यवहार किया जिससे ऐसा लगा कि यह मिशन वाकई उनका है। मुझे सचमुच लगा कि यह पूरे देश का मिशन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी अंतरिक्ष से भारत दुनिया में सबसे सुंदर दिखता है
