डेस्क :राज्यसभा ने गुरुवार को विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच ‘ऑनलाइन गेमिंग के संवर्धन और विनियमन विधेयक’ पारित कर दिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा द्वारा पारित ‘ऑनलाइन गेमिंग के संवर्धन और विनियमन विधेयक’ को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश किया था। विधेयक के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विधेयक के तीन पहलू हैं – “ई-स्पोर्ट्स, ऑनलाइन सोशल गेमिंग और ऑनलाइन मनी गेमिंग”, जिनमें से दो-तिहाई खंड (ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग) को बढ़ावा और प्रोत्साहन दिया जाएगा
