डेस्क :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास के बाहर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान उन पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा में बड़े बदलाव किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और मुख्यमंत्री तथा जनता के बीच बातचीत के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत किया जाए पुलिस सूत्र ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ताओं को ‘जन सुनवाई’ सत्र के दौरान सीधे मुख्यमंत्री से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी। गुप्ता के समक्ष रखी जाने वाली प्रत्येक शिकायत का पहले सत्यापन किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए एक तय परिधि भी बनाई जाएगी कि आगंतुक उनके करीब न आ सकें
