डेस्क : गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर संचालित एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I756 को बुधवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एहतियात के तौर पर और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतारा गया। एलायंस एयर ने एक बयान में कहा, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और आवश्यक व्यवस्थाएँ कर ली गईं। समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जाँच चल रही है। एलजीबीआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की गई है
