डेस्क : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जतवाल गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कठुआ से कटरा जा रही यात्री बस का टायर फटने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी। लोग अमरोहा से वैष्णो देवी की यात्रा पर आ रहे थे तभी हादसा हो गया।
