स्थानीय

दरभंगा : मिथिला विवि में 28 अगस्त के राष्ट्रीय सेमिनार में कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान होंगे मुख्य अतिथि

सहभागिता हेतु फोटो युक्त आई कार्ड अनिवार्य

कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के निर्देश पर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में आयोजित

विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग एवं वीएससी कॉलेज द्वारा ‘प्राचीन एवं आधुनिक दण्ड व्यवस्था- एक विमर्श’ विषय पर जुबली हॉल में होगा सेमिनार

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में स्थापित उदयनाचार्य पीठ तथा वी एस जे कॉलेज, राजनगर, मधुबनी के संयुक्त तत्त्वावधान में “प्राचीन एवं आधुनिक दण्ड-व्यवस्था : एक विमर्श” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के निर्देश से आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्कृत विभाग में अध्यक्ष डॉ घनश्याम महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संयोजक प्रो जीवानन्द झा, समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, आयोजन सचिव डॉ मोना शर्मा, संस्कृत-प्राध्यापिका डॉ ममता स्नेही एवं डॉ साधना शर्मा, डॉ मिथिलेश पासवान, कोषाध्यक्ष मणिपुष्पक घोष एवं सदानंद विश्वास, शोधार्थी- रीतु कुमारी, रवीन्द्र कुमार, कृष्ण मोहन भगत एवं रानी कुमारी, मंजू अकेला आदि ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विषय विशेषज्ञों द्वारा सर्वोत्तम तीन आलेखों का चयन कर उन प्रतिभागियों को सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा। संयोजक प्रो जीवानन्द झा ने बताया कि संगोष्ठी में स्मारिका का विमोचन कुलाधिपति के कर कमल से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आमंत्रित अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ घनश्याम महतो ने कहा कि सेमिनार के उद्घाटन सत्र का मिनट टू मिनट प्रोग्राम राजभवन से फाइनल हो चुका है। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान सेमिनार का उद्घाटन करेंगे।
सेमिनार के समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया ने बताया कि सेमिनार में सहभागिता हेतु पंजीयन तेजी से पूर्ण हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बिना फोटो युक्त पहचान पत्र के सेमिनार स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।आयोजन सचिव डॉ मोना शर्मा ने बताया कि सभी अतिथि- संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अंगीभूत, संबद्ध एवं बी एड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, प्रतिभागियों तथा आयोजकों आदि के लिए कुलसचिव के हस्ताक्षर से फोटो युक्त पहचान पत्र निर्गत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *