राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : जलगांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

डेस्क : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एरंडोल तालुका के वरखेडी गांव में एक दुखद हादसा हुआ है. खेत में काम करते समय बिजली के तारों के करंट से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दादी, पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. ये सभी मजदूरी के लिए खेत में आए थे और सभी मृतक मध्य प्रदेश के निवासी थे.

जानकारी के मुताबिक, खेत में पालतू जानवरों से फसलों की रक्षा करने के लिए किसान ने बिजली के तारों का इस्तेमाल किया था. इन तारों में करंट आने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना आज दोपहर करीब 12:30 बजे हुई.

घटना के बाद पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *