कौशांबी, उत्तर प्रदेश : मंदिर में गर्लफ्रेंड संग शादी कर रहे 22 साल के अंकुल सरोज की कल रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की की फैमिली ने किसी बहाने से लड़के को बुलाया और हमला कर दिया। दोनों कुछ महीने पहले शादी करके अपने-अपने घर रह रहे थे।
