डेस्क :तमिलनाडु में द्रविड मुनेत्र कडगम (DMK) सरकार अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन अब यह अपने कथित हिंदू विरोधी रुख और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ निधि (HR&CE) विभाग के तहत मंदिरों के कुप्रबंधन को लेकर तीखी आलोचनाओं का सामना कर रही है। कई हिंदू संगठन और विपक्षी दल मंदिरों की बिगडती हालत, वित्तीय अनियमितताओं और पार्टी नेताओं के विवादास्पद बयानों पर लगातार चिंता जता रहे हैं
