डेस्क :बंदलागुडा इलाके में सोमवार को आधी रात के बाद भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे एक वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बंदलागुडा पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब एक बजे एक होटल के पास हुई, जब कुछ लोग मूर्ति को स्थापना के लिए एक वाहन में ले जा रहे थे
