राष्ट्रीय

Delhi Mitra App लॉन्च करेगी रेखा गुप्ता सरकार, कैबिनेट की बैठक में फैसला, अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे नागरिक

डेस्क :दिल्ली कैबिनेट के द्वारा दूसरा बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के मुताबिक ‘दिल्ली मित्र’ ऐप लॉन्च किया जाएगा। नागरिक इस पोर्टल पर सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। गौरतलब है कि इस ऐप का विचार आम लोगों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे एक प्रस्ताव पत्र में सुझाया था, जिसे अब कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है। इससे पहले आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाज़ार स्थित रिहायशी इलाके का दौरा किया, जहाँ उफनती यमुना नदी का पानी घुस गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और एक-दो दिनों में जलस्तर कम हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *