जन सुराज के सभाओ की भीड़ बता रही है बिहार के लोग बदलाव चाहते है : डॉ. शोएब अहमद खान
I
दरभंगा। जन सुराज नेता दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से संभावित उम्मीदवार, डॉ. शोएब खान ने कहा पी के की सभाओ में जन सैलाब यह भीड़ बता रहा है बिहार के हर वर्ग के लोग चाहे युवा हो, बुजुर्ग हो, महिला हो, किसान हो, मजदूर हो सभी अब बदलाव चाहते है, वे चाहते है अपने और अपने परिवार का भविष्य, रोजगार, पलायन पर रोक,बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा, क़ानून व्यवस्था राज्य में इस समय चल रहे अफसरशाही और भ्र्ष्टाचार से लोग परेशान है और इससे मुक्त होना चाहते है। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्रशांत किशोर को एक मात्र बदलाव के लिए लोग देख रहे है। डॉ. शोएब खान ने कहा की आज शिवहर में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर सीएम, नीतीश को घेरा, बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं। अब शेष 3 महीने के बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी। उन्होंने बताया की वहा मां-बेटे के शिवहर सांसद विधायक होने पर पी के ने अपने सम्बोधन में कहा की बिहार में 1250 परिवारों से ही सांसद विधायक बने है। जन सुराज इनसे अलग लोगों को टिकट देने का काम करेगा।