स्थानीय

दरभंगा : ‘हर घर तिरंगा’ में शामिल हुआ संस्कृत विश्वविद्यालय

स्नातकोत्तर विभाग में कई कार्यक्रम, शोभा यात्रा भी निकली
मुख्यालय भवन पर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

दरभंगा। देशव्यापी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को संस्कृत विश्वविद्यालय में कई कार्यक्रम किये गए। कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने मुख्यालय भवन पर शान से तिरंगा लहराया और देश भक्ति के संदेश भी दिए। मौके पर डीन डॉ शिवलोचन झा,एफए इंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो0 ब्रजेशपति त्रिपाठी, प्रो0 दिलीप कुमार झा, प्रो0 दयानाथ झा, डॉ सुधीर कुमार झा,एफओ जानकी रमन निधि, सीसीडीसी डॉ दिनेश झा, बजट पदाधिकारी डॉ पवन कुमार झा, डॉ रामसेवक झा, डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ साधना शर्मा, डॉ घनश्याम मिश्र समेत कई कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज थामकर देश भक्ति के नारे लगाए। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इसके पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर इकाई द्वारा इस अवसर पर रंगोली, कविता, गीत व संगोष्ठी के माध्यम से भी देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। कैम्पस में ही तिरंगा लिए एक शोभा यात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई जिसमें नीलम, शीला, निशा एवं स्नेहा ने मनमोहक रंगोलियाँ बनाई। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं द्वारा कविता पाठ एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। प्रमुख प्रतिभागियों में रामकुमार, गंधर्व, आशुतोष, नेहा, निशा, अंकित कुमार झा समेत अन्य शामिल रहे। डॉ. रितेश कुमार चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। अन्य वक्ताओं में प्रो. रेणुका सिन्हा,डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ. शंभू शरण तिवारी, एवं देवहूति शामिल रहे। कार्यक्रम के समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार झा ने उपस्थित सभी छात्रों को ‘माय भारत’ पोर्टल पर कार्यक्रम की सेल्फी अपलोड करने हेतु प्रेरित किया एवं इसके महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *