डेस्क :ओडिशा से लेकर कोलकाता तक विश्वविद्यालयों में महिला सुरक्षा आज के समय में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। जहां हाल ही में ओडिशा में एक छात्रा ने जिस तरह से आत्मदाह किया एक सरकार और यूनिवर्सिटी पर बड़े सवाल खड़े करता है। अब छात्रा से छेड़छाड़ का ताजा मामला वाराणसी से आया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तीन पूर्व विद्यार्थियों को मंगलवार तड़के इस शिक्षण संस्थान के परिसर में एमबीबीएस छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
