डेस्क : 35 साल बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीरी हिंदू नर्स सरला भट के बलात्कार और हत्या के मामले को फिर से खोला।
मध्य कश्मीर के श्रीनगर में 8 जगहों पर एसआईए की छापेमारी जारी है। जेल में बंद जेकेएलएफ आतंकवादी यासीन मलिक, जावेद नलका, पीर नूर उल हक शाह, अब्दुल हमीद शेख, बशीर अहमद गोजरी, फिरोज अहमद खान और गुलाम मोहम्मद टपलू के घर।
अनंतनाग की 27 वर्षीय कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट का 18 अप्रैल 1990 को एसकेआईएमएस सौरा के हब्बा खातून छात्रावास से अपहरण कर लिया गया था और अगली सुबह सौरा के उमर कॉलोनी मल्लाबाग में सड़क पर गोलियों से छलनी उसका शव पड़ा मिला था।
