पटना के बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एसके पुरी शाखा में दिनदहाड़े गोली चली।
कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बैंक खुलने के बाद 11:55 पर 18.5 लाख रुपये बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बैंक में जानेवाली सीढ़ी पर अपराधी ने रुपयों-भरा बैग छीनना चाहा, लेकिन कर्मचारी अपराधी से भिड़ गए। उसी छीनाझपटी में एक राउंड गोली भी चली जो दीवार में जा लगी। लेकिन, कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारते हुए अपराधी की पिस्टल छीन ली, जिसे देख अपराधी अपना हेलमेट छोड़ फरार हो गए।
