राष्ट्रीय

दिल्ली के शालीमार बाग में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत

डेस्क :उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है। उसने बताया कि अंकित नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था लेकिन वह डूब गया उसने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अंकित को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *