राष्ट्रीय

वोट चोरी’ के खिलाफ Rahul Gandhi का नया अभियान, वेबसाइट लॉन्च कर जनता से मांगा समर्थन

डेस्क :कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव में होने वाली कथित गड़बड़ियों के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू की है, जिसका नाम ‘वोट चोरी’ है। इसी सिलसिले में उन्होंने आज एक वेबसाइट लॉन्च की और लोगों से इस कैंपेन से जुड़ने की अपील कीराहुल गांधी की जनता से अपील
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक साफ-सुथरी मतदाता सूची बेहद जरूरी है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि वह डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *