डेस्क :राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा उन पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के आरोप लगाए जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिन्हा पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से दो वोटर आईडी होने का आरोप लगाया था और इसके सबूत भी पेश किए थे।विजय सिन्हा का पलटवार
तेजस्वी यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘ये लोग संविधान को नहीं मानते और संवैधानिक संस्थाओं के बारे में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र के लिए खतरा बन रहे हैं।’ उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले यह प्रक्रिया होती है। सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह का ‘खेल’ नहीं खेलती, बल्कि लोकतंत्र के हित में काम करती है और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ‘विजय सिन्हा न तो उम्र की धोखाधड़ी करते हैं और न ही संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं
