राष्ट्रीय

ठाणे के नया नगर में छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

डेस्क :महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके के नया नगर में शनिवार को एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से 60 वर्षीय फल विक्रेता की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दीअधिकारी ने बताया कि घटना के समय अकील कुरैशी सो रहे थे, तभी प्लास्टर का एक टुकड़ा उनके ऊपर गिर गया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें ठेले पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “दो लोग घायल हुए हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।” निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने इमारत के मालिक से कई बार इमारत की जर्जर हालत के बारे में शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने मरम्मत नहीं कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *